चैती मेला परिसर में आयोजित महासफाई अभियान में केजीसीसीआई की सक्रिय सहभागिता

आज दिनाँक 29 अप्रैल, 2026 को श्री दीपक बाली, माननीय महापौर, नगर निगम, काशीपुर द्वारा चैती मेला स्थल, काशीपुर में आयोजित महासफाई अभियान में कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा समाज सेवा के दृष्टिकोण से सहभागिता की गई।

काशीपुर का ऐतिहासिक चैती मेला अब समाप्त हो गया है। यह मेला क्षेत्र काशीपुर नगर निगम के अन्तर्गत आता है। अतः श्री दीपक बाली जी द्वारा मेले के उपरान्त मेला परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने हेतु आज महा सफाई अभियान का आयोजन किया गया था। इस अभियान में नगर निगम सफाई कर्मियों के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों, समाज सेवी संस्थाओं तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा पूरे मनोयोग से सहयोग किया गया।

इस अवसर पर केजीसीसीआई के काशीपुर क्षेत्र के सदस्यों जैसे- नैनी पेपर्स लिमिटेड, पशुपति लैमिनेटर्स प्रा0 लि0 इत्यादि द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गयी। कई सदस्यों द्वारा अपने उद्योगों से कर्मचारियों को भेजकर सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।

महासफाई अभियान में केजीसीसीआई अध्यक्ष, श्री पवन अग्रवाल, महासचिव, श्री नितिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, श्री राजीव घई, श्री राज मेहरोत्रा आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चैती मेला के इतिहास में पहली बार आयोजित यह अभियान सचमुच एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्यक्रम था।