दिनाँक: 26 जुलाई, 2025
प्रतिष्ठा में,
चैम्बर के समस्त सम्मानित सदस्य
विषयःश्रमिकों/ श्रमिक संगठनों द्वारा प्राप्त शिकायतों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु श्रम विभाग के प्रयासों में सहयोग किए जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
आपको अवगत कराना है कि श्रम आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों से प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु क्षेत्रीय स्तर पर श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा वार्ता एवं समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत उप श्रमायुक्त/सहायक श्रमायुक्त द्वारा क्षेत्रीय कार्यालयों में श्रमिकों/श्रमिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जा रहा है।
उक्त प्रक्रिया का उद्देश्य उद्योगों एवं श्रमिकों के मध्य सामंजस्य स्थापित कर समय-समय पर आने वाली समस्याओं का समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करना है, जिससे औद्योगिक शांति एवं उत्पादकता को सुचारू बनाए रखा जा सके।
चैम्बर समस्त सदस्य इकाईयों से आग्रह करता है कि वे श्रम विभाग द्वारा आयोजित होने वाली वार्ता बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लें एवं समन्वय के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान कर श्रम-शांति बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
आपका सहयोग औद्योगिक विकास और परस्पर सामाजिक सामंजस्य हेतु अत्यंत आवश्यक है।
धन्यवाद सहित,
भवदीय,
पवन अग्रवाल
अध्यक्ष