
दिनाँक 21 अगस्त 2026 को कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) द्वारा महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित पीएनजी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार के सम्बन्ध में इण्डियन आॅयल अडानी गैस प्रा0 लि0 के अधिकारियों एवं क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इण्डियन आॅयल एण्ड अडानी गैस प्रा0 लि0 के एसेट हैड, श्री सुधांक सक्सेना, सीनियर मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट, श्री प्रदीप कुमार संदल, सीनियर इन्जीनियर, श्री कुश गर्ग, सहायक प्रबन्धक, श्री रोहित विनय महल, सीनियर इन्जीनियर, श्री आदित्य कम्बोज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महुआखेड़ागंज जोनल चेयरमैन, श्री पुनीत सिंघल द्वारा किया गया।
बैठक में इण्डियन आॅयल एण्ड अडानी गैस प्रा0 लि0, के एसेट हेड श्री सुधांश सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में हाई स्पीड डीजल एवं फर्नेंस आॅयल जैसे तरल ईंधनों के उपयोग एवं परिवहन के दौरान होने वाली क्षति, चोरी जैसी समस्याओं का सामना उद्योगों को करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, इन ईंधनों के परिवहन, भंडारण एवं प्रबंधन की आवश्यकता भी रहती है, जिससे उद्योगों की परिचालन लागत एवं जोखिम बढ़ जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के रूप में पीएनजी की आपूर्ति पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से सीधे उद्योगों तक की जाती है। इससे ईंधन के परिवहन, भंडारण एवं हैंडलिंग की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाती है तथा ईंधन के रिसाव एवं चोरी से होने वाली हानि को भी न्यूनतम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एचएसडी एवं एफओ जैसे ईंधनों के उपयोग में विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में ईंधन के उपयोग एवं परिवहन को लेकर अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं पीएनजी के मामले में ऐसी किसी विशेष व्यवस्था की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि गैस पाइपलाइन के माध्यम से निरंतर उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे उद्योगों की परिचालन प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुचारु बनती है तथा ऊर्जा लागत में भी उल्लेखनीय बचत की संभावना रहती है।

बैठक में श्री प्रदीप कुमार संदल, सीनियर मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के लिए ईंधन की सतत एवं सुचारु उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। एचएसडी एवं एफओ जैसे ईंधनों की आपूर्ति में विभिन्न परिस्थितियों के कारण व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, जबकि पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से उद्योगों को निरंतर एवं विश्वसनीय ईंधन आपूर्ति उपलब्ध होती है।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पीएनजी एक बेहतर, स्वच्छ एवं सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। इसके उपयोग से उद्योगों को ईंधन प्रबंधन से संबंधित अनेक समस्याओं से राहत मिलने के साथ-साथ परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए चैम्बर के महुआखेड़ागंज जोनल चेयरमैन, श्री पुनीत सिंघल ने कहा कि पीएनजी अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन होने के साथ-साथ उद्योगों के लिए एक सुविधाजनक एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा विकल्प है। उन्होंने कहा कि पीएनजी के उपयोग से उद्योग अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जो वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक के दौरान प्व्।ळच्स् के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, औद्योगिक क्षेत्र की संभावित गैस आवश्यकता तथा उद्योगों से प्राप्त होने वाले सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपनी वर्तमान एवं भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं तथा संभावित गैस खपत के संबंध में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी के आधार पर महुआक्षेड़ागंज के उद्योगों में पीएनजी नेटवर्क विस्तार की व्यवहार्यता का आकलन किया जाएगा।

केजीसीसीआई अध्यक्ष, श्री विनीत कुमार संगल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ ईंधन के उपयोग से उद्योग अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उद्योगों की ऊर्जा संबंधी कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि पीएनजी अपनाने वाले उद्योगों को पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ भविष्य में संभावित आर्थिक एवं परिचालन लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पीएनजी को औद्योगिक ईंधन के रूप में अपनाने से न केवल ईंधन परिवहन एवं भंडारण से जुड़ी जटिलताओं में कमी आएगी, बल्कि ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उद्योगों के लिए पीएनजी पाइपलाइन के माध्यम से निरंतर एवं विश्वसनीय ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर श्री श्रेयांश अग्रवाल, श्री विजय कश्यप, श्री डी. के. गोयल, श्री आशीष सरना, श्री शाहिद अहमद, श्री सोरभ जैन, श्री अशोक सिंह, श्री विक्रम अधिकारी, श्री तरुण कुमार शर्मा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



