
कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) की वर्ष 2026-27 की द्वितीय मैनेजिंग कमेटी की बैठक गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे होटल रुद्रा कॉन्टिनेंटल, काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर में आयोजित की गयी।
अध्यक्ष, श्री विनीत कुमार संगल द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करने के उपरान्त महासचिव, श्री अश्वनी छाबड़ा द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। बैठक में चर्चा हेतु नोटिस में दिए गए एजेण्डा के अनुसार बैठक का कार्यवृत्त निम्न प्रकार है-

बैठक की शुरुआत, दिनाँक 24 जुलाई, 2026 को चैम्बर हाऊस इण्डस्ट्रीयल इस्टेट, बाजपुर रोड, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखण्ड में आयोजित चैम्बर की वर्ष 2026-27 की मैनेजिंग कमेटी की प्रथम मीटिंग की प्रतियाँ बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुतीकरण द्वारा की गयी।
उपस्थित सदस्यों द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही का अध्ययन करने के उपरान्त उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।
बैठक में राज्य के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभिन्न औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित “स्पेशल डिस्ट्रिक्ट लेवल उद्योग मित्र” बैठक की तैयारियों एवं उससे संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उक्त बैठक में राज्य स्तर पर उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाना प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त, पिछली प्रबंध समिति बैठक के बाद चैम्बर द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की गयी।
केजीसीसीआई द्वारा औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा राज्य में अनुकूल औद्योगिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सदस्यों द्वारा उद्योगों से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष, श्री विनीत कुमार संगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री रमेश कुमार मिड्ढा, महासचिव, श्री अश्विनी छाबड़ा, श्री बांके बिहारी गोयंका, श्री नितीन अग्रवाल, श्री मयंक अग्रवाल, श्री अमित गर्ग, श्री पुनीत सिंघल, श्री विनीत अजिसरिया, श्री संजय सिंह, श्री अक्षत मिड्ढा, श्री सचिन टिवरवाल, श्री सुशील कुमार तुल्स्यान, विवुध रावल, श्री विकास सिंह, श्री संजीव तोमर, श्री नरेश घई, श्री अनूप सिंह, श्री भास्कर शर्मा, श्री आर.के. गुप्ता, श्री विकास अग्रवाल, श्री अंशु मित्तल, श्री सुमित अग्रवाल, श्री के.पी. सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।



