
कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) की वर्ष 2026-27 की तीसरी मैनेजिंग कमेटी की बैठक सोमवार, 28 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 3:00 बजे चैम्बर हाउस, इंडस्ट्रियल एस्टेट, बाजपुर रोड, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर), उत्तराखंड में आयोजित की गयी।

अध्यक्ष, श्री विनीत कुमार संगल द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करने के उपरान्त महासचिव, श्री अश्वनी छाबड़ा द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। बैठक में चर्चा हेतु नोटिस में दिए गए एजेण्डा के अनुसार बैठक का कार्यवृत्त निम्न प्रकार है-
बैठक की शुरुआत, गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे होटल रुद्रा कॉन्टिनेंटल, काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर में आयोजित चैम्बर की वर्ष 2026-27 की मैनेजिंग कमेटी की द्वितीय मीटिंग की प्रतियाँ बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुतीकरण द्वारा की गयी।
उपस्थित सदस्यों द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही का अध्ययन करने के उपरान्त उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।

मैनेजिंग कमेटी की बैठक में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं वर्तमान विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विद्युत कटौती एवं बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, जिसके कारण औद्योगिक इकाइयों के संचालन एवं उत्पादन कार्य प्रभावित होते हैं, के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही सड़कों एवं आधारभूत संरचना के विकास एवं रखरखाव, औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं तथा संबंधित समस्याओं पर भी विचार किया गया।
बैठक में CGWA (Central Ground Water Authority) से संबंधित शुल्क एवं प्रक्रियाओं तथा उद्योगों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी के प्रावधानों, उद्योगों को मिलने वाले संभावित लाभ एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रबंध समिति द्वारा इन विषयों को संबंधित विभागों एवं शासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाने तथा उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पहल किए जाने पर चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ 5 अक्टूबर, सोमवार में प्रस्तावित “स्पेशल डिस्ट्रिक्ट लेवल उद्योग मित्र” बैठक की तैयारियों एवं उससे संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उक्त बैठक में राज्य स्तर पर उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाना प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त, पिछली मैनेजिंग कमेटी बैठक के बाद चैम्बर द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की गयी।
केजीसीसीआई द्वारा औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा राज्य में अनुकूल औद्योगिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सदस्यों द्वारा उद्योगों से जुड़े विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर चैम्बर के विनीत कुमार संगल, उपाध्यक्ष, श्री रमेश कुमार मिड्ढा, कोषाध्यक्ष, श्री अंकित बंसल, महासचिव, श्री अश्वनी छाबरा, पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बंसल, श्री अनूप कुमार सिंह, श्री नरेश घई, श्री बी. वी. श्रीधर, श्री अलोक कुमार गोयल, श्री भास्कर शर्मा, श्री संजीव तोमर, श्री विवुध रावल, श्री विनीत कुमार, श्री पुनीत सिंघल, श्री अरविन्द मोहन सिंह, श्री अक्षत मिड्ढा, श्री राकेश अग्रवाल, श्री संजीव जिंदल, श्री विकास सिंह, श्री एस. ए. सिद्दिक्की, श्री विकास अग्रवाल, श्री अंशु मित्तल, श्री संजय कुमार अदलखा, श्री बांके बिहारी गोयनका, श्री आर. के. गुप्ता, श्री अमित गर्ग, श्री सचिन टिबरेवाल, श्री मुदित अग्रवाल, श्री सुशिल कुमार तुलस्यान आदि सदस्य उपस्थित रहे।



