
दिनाँक: 28.06.2025
आज दिनाँक 28 जून, 2025 को कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा चैम्बर हाऊस, काशीपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महासचिव, श्री आर. के. गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर परं चैम्बर की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य चुने गये –
1. श्री पवन अग्रवाल, अध्यक्ष
2. श्री रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष
3. श्री अंकित बंसल कोषाध्यक्ष
4. श्री नितिन अग्रवाल महासचिव
सदस्य
5. श्री विकास अग्रवाल
6. श्री भास्कर शर्मा
7. श्री अश्वनी छाबड़ा
8. श्री बी वी श्रीधर
9. श्री विकास सिंह
10. श्री राजीव कुमार गोयल
11. श्री नरेश कुमार घई
12. श्री संजय कुमार अदलखा
13. श्री संजय अग्रवाल
14. श्री आलोक कुमार गोयल
15. श्री अभिषेक अग्रवाल
16. श्री दुर्गेश मोहन
17. श्री शरत गोयल
18. श्री संजय कुमार सिंह
19. श्री राजीव जिंदल
ज्ञातव्य हो कि चैम्बर की कार्यकारिणी का कार्यकाल 01 जुलाई से 30 जून तक होता है।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष, श्री अशोक बंसल द्वारा वर्ष 2024-25 में सम्पन्न क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला गया तथा महासचिव, श्री आर के गुप्ता द्वारा वर्ष भर के लेखे-जोखे की विस्तृत जानकारी दी गयी।

श्री अशोक बंसल ने कहा कि चैम्बर अध्यक्ष के रूप में आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप मेरा वर्ष 2024-25 का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इसके लिए मैं वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों, निवर्तमान अध्यक्ष, श्री विनीत कुमार संगल, सभी पूर्व अध्यक्षों एवं चैम्बर के समस्त सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मुझे यह अवगत कराते हुए अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के परिणामस्वरूप चैम्बर की निम्नलिखित गतिविधियाँ सम्पन्न हुई हैं-
कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (KGCCI) की वार्षिक गतिविधियाँ कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (KGCCI) की वार्षिक गतिविधियाँ (2024-25) – संक्षिप्त सारांश
वर्ष भर में कुल 12 प्रबंधन समिति की बैठकें सम्पन्न हुईं, जिनमें से अधिकांश रूद्रपुर, काशीपुर और सितारगंज में आयोजित की गईं। इन बैठकों में चैम्बर के प्रमुख फैसलों, नीतियों, और उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
चैम्बर ने कई बार उत्तराखंड सरकार, पावर कॉर्पोरेशन, श्रम विभाग, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड, और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मीटिंग्स की। इनमें मैथनॉल मुद्दे, GST, श्रम निरीक्षण, पर्यावरण अनुपालन, और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।
विभिन्न विषयों जैसे EPR/प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संसाधन अनुपालन, GST में बदलाव, उत्पाद गुणवत्ता मानक, साइबर सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता, निर्यात प्रोत्साहन, और MSME से जुड़े मुद्दों पर वेबिनार और सेमिनार आयोजित किए गए।
उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद के लिए इण्डस्ट्री-अकादमिया डायलॉग आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
युवाओं के लिए रोजगार मेले, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और प्रधानमंत्री अपरेंटिस मेले आयोजित किए गए, जिनसे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
स्टार्टअप जागरूकता सेमिनार, इनोवेशन फेस्टिवल, और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बजट सत्र, सरकारी योजनाओं, नीतिगत सुझाव, और उद्योग हितैषी नीतियों पर चर्चा के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल और फिजिकल बैठकें शामिल थीं। उद्योगों द्वारा CSR गतिविधियों पर बैठकें और समुदाय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
निर्यात प्रोत्साहन, MSME आउटरीच, और RAMP योजना पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं तथा मशीन टूल्स एक्सपो, ऑटोमेशन प्रदर्शनी, और तकनीकी मेले आयोजित किए गए, जिनमें उद्योग जगत के नवीनतम उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित की गईं।
SIDBI के साथ MoU साइन किया गया। ESTC के साथ MoU साइन किया गया। NSIC के सहयोग से विभिन्न कम्पनियों में 100 से भी अधिक युवकों को रोजगार प्रदान किया गया।
चैम्बर की आधिकारिक वेबसाइट का उच्च स्तरीय पुनर्डिजाईन कराया गया, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर के बड़े औद्योगिक संगठनों की तर्ज पर आधुनिक, सुलभ एवं व्यवसायिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। सदस्यों के सुझाव के अनुरूप इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। बिजली टैरिफ और अन्य मुद्दों पर सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की गई। नवनियुक्त जिला मजिस्ट्रेट, SSP और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया।
कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने वर्ष 2024-25 में उद्योग, शिक्षा, सरकार, और समुदाय के बीच संवाद, नीति निर्माण, प्रशिक्षण, नवाचार, और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित कीं। इन गतिविधियों का उद्देश्य उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार, और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देना था।
बैठक में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष, श्री योगेश कुमार जिंदल, श्री विकास जिंदल, श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्री राजीव घई, श्री नरेश घई, श्री अनूप सिंह द्वारा चैम्बर के विकास एवं उद्योगों के हित में नई कार्यकारिणी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल द्वारा अपने सम्बोधन में आश्वासन दिया गया कि वे राज्य में उत्तर प्रदेश के सामान ही एक नई औद्योगिक पाॅलिसी के लिए राज्य स्तर के साथ-साथ केन्द्र स्तर पर भी प्रयास करेंगे। चैम्बर के विकास हेतु चैम्बर की सदस्य संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
