Sixth Managing Committee Meeting of the Chamber for the FY 2025-26

कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई), उत्तराखण्ड की वर्ष 2025-26 की छठी मैनेजिंग कमेटी मीटिंग का आयोजन सोमवार, 9 फरवरी, 2026 को अपराह्न 3.00 बजे होटल रुद्रा कॉन्टिनेंटल, काशीपुर बाई-पास रोड, रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) में किया गया। बैठक में चैम्बर के मैनेजिंग कमेटी मीटिंग के सदस्यों एवं स्पेशल इनवाइटिस मीटिंग में उपस्थित रहे। 

बैठक में 11 दिसंबर, 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर (ईएसटीसी), कनिया, रामनगर (नैनीताल) में आयोजित पिछली प्रबंध कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही, पिछली बैठक के बाद चैंबर द्वारा संपन्न की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, बैठक में उद्योग जगत से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति दी जा सके और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

इसके अतिरिक्त, बैठक में उद्योग जगत से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति दी जा सके और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

बैठक के दौरान चैम्बर की नई सदस्यता हेतु प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया गया जिनका विवरण निम्नलिखित है-

  • ग्रीन ग्राही साॅल्युशन्स प्रा0 लि0।
  • माटीन्स टेक पैक्स।
  • भवानी पैकेजिंग।
  • इकोव्लूम पल्पवेयर एल.एल.पी. ।

साथ ही, माननीय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। सभी निर्धारित विषयों पर विचार-विमर्श उपरांत बैठक का विधिवत समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया जाएगा।